Shravasti News: 25 हजार रुपए का इनामी गैंगस्टर का आरोपी गिरफ्तार
श्रावस्ती, सितम्बर 5 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावस्ती पुलिस ने 25 हजार के इनामी बदमाश को पकड़ने में सफलता पायी है। पकड़े गए बदमाश पर गैगेस्टर की कार्रवाई की गई है। नवीन मॉडर्न थाना की पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर के 25 हजार रुपए इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया। सीओ अपराध आलोक कुमार सिंह ने बताया कि बलरामपुर जिले के ललिया थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत जोगिया कला निवासी राहुल यादव गैंगस्टर का आरोपी है। राहुल पर तीन प्राथमिकी दर्ज हैं और राहुल पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी जयहरी मिश्रा ने टीम के साथ राहुल यादव को जेतवन मोड़ के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.