श्रावस्ती, अक्टूबर 29 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की पहल पर सिरसिया स्थित बनवारी देवी अशोक स्मारक महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 51 यूपी बटालियन के कैंप में शामिल विभिन्न राज्यों के एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाई। शिविर में कुल 23 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। जिलाधिकारी एवं इंडियन रेडक्रास सोसाइटी की अध्यक्ष अन्नपूर्णा गर्ग की पहल पर आयोजित शिविर में 12 कैडेट्स उम्र कम होने के कारण रक्तदान नहीं कर सके। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि एकत्रित रक्त एनीमिया से पीड़ित गर्भवती महिलाओं और अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि कैडेट्स को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और भविष्य में स्वैच्छिक रक्तदाता तैयार करना इस अभ...