Shravasti News: 22.40 लाख के 76 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपा
श्रावस्ती, नवम्बर 7 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। पुलिस सर्विलांस सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 76 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 22 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। शनिवार को पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी 76 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए। सर्विलांस सेल और सभी थानों की टीम ने पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर आधुनिक तकनीक, मोबाइल ट्रैकिंग, लोकेशन और नेटवर्क डेटा का विश्लेषण कर मोबाइलों को बरामद किया। मोबाइल वापस मिलने पर आवेदकों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Orai News: 21.75 लाख के 145 गुमशुदा मोबाइल बरामद अनजान लिंक पर क्लिक न करने, ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.