श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- छात्राओं को स्टडी टेबल देकर किया सम्मानित Shravasti News: श्रावस्ती। सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का आयोजन कर 18 छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने की। इस दौरान सीडीओ शाहिद अहमद व बीएसए आकांक्षा रावत मौजूद रहीं। कार्यक्रम में 18 छात्राओं को स्टडी टेबल देकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान डीएम अन्नपूर्णा गर्ग ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा व शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करने पर विशेष जोर दिया जाता है। सीडीओ शाहिद अहमद ने कहा कि स्टडी टेबल वितरण की पहल से विद्यार्थियों को घर पर व्यवस्थित ढंग से पढ़ाई ...