Shravasti News: 17 तक कर सकते हैं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
श्रावस्ती, अक्टूबर 12 -- Shravasti News: श्रावस्ती। समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थी छात्रवृत्ति का लाभ लेने के लिए 17 अक्तूबर तक नया आवेदन कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ अमरनाथ यति ने बताया कि 19 अक्तूबर तक विद्यार्थी आवेदन का फाइनल प्रिंट निकाल सकते हैं साथ ही 22 अक्तूबर तक संबंधित दस्तावेज विद्यालय में जमा करा सकते हैं। इसके बाद 26 अक्तूबर तक विद्यालय की ओर से आवेदन को सत्यापित करते हुए अग्रसारित किया जाएगा। समाज कल्याण अधिकारी ने विद्यार्थियों व शिक्षण संस्थानों से अपील की है कि अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय से आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लें। इससे विद्यार्थियों को समय से छात्रवृत्ति का लाभ मिल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.