Shravasti News: 15 दिनों से जला ट्रांसफार्मर, अंधेरे में बनकटी गांव
श्रावस्ती, सितम्बर 22 -- Shravasti News: रतनापुर,संवाददाता। जमुनहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत महरू मुर्तिहा के मजरा बनकटी गांव में पिछले करीब 15 दिनों से ट्रांसफार्मर जलने के कारण बिजली आपूर्ति ठप है। शाम होते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। चारों तरफ खेत होने के कारण ग्रामीणों को जंगली जानवरों और जहरीले जीव-जंतुओं का भी डर बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ता है। वहीं गांव में लगे बिजली के तार भी काफी जर्जर हालत में हैं। ग्रामीणों के मुताबिक तार कई बार टूटकर सड़क पर गिर चुके हैं, जिससे हादसे भी हो चुके हैं। तार टूटने पर लाइनमैन से जुड़वाने के लिए 700 से 800 रुपये तक की मांग की जाती है। उनका कहना है कि पैसा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.