श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती। अध्यक्ष उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग बैजनाथ रावत एक दिवसीय भ्रमण के लिए 12 जुलाई को श्रावस्ती पहुंचेंगे। आफिसर्स कालोनी ग्राउण्ड राजकीय पुस्तकालय भिनगा के समीप पहुंचकर पौधरोपण महायज्ञ-2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के व्यक्तियों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनेंगे। इसके उपरान्त जनप्रतिनिधियों से भेंटवार्ता करेंगे। यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल प्रवीण यादव ने दी है। यह भी पढ़ें- वृक्षारोपण अभियान को अभूतपूर्व बनाने को बड़े अफसरों को बनाया नोडल अधिकारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...