श्रावस्ती, अगस्त 21 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मदरहवा के मजरा जुड़पनिया में गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। प्रशासन ने पुलिस की मौजूदगी में स्कूल की बाउंड्रीवॉल से सेट खलिहान व चकमार्ग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को बुलडोजर की मदद से ढहा दिया। जुड़पानिया गांव स्थित गाटा संख्या 355 से सटा गाटा संख्या 356 खलिहान व चकमार्ग की भूमि है। इस भूमि पर गांव के ही राम बहादुर उर्फ गोबरे ने लंबे समय से कब्जा कर रखा था। इसकी शिकायत मिलने के बाद राजस्व विभाग व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गुरुवार गांव पहुंची। मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने बुल्डोजर के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। जब प्रशासन की टीम बुलडोजर से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर रही...