Shravasti News: स्कूल जा रही छात्रा नदी में गिरी लापता, गोताखोर कर रहे तलाश
श्रावस्ती, अक्टूबर 1 -- Shravasti News: रतनापुर,संवाददाता। घर से स्कूल जाते समय एक छात्रा पैर धोने के लिए राप्ती नदी में चली गई। पैर धोते समय छात्रा का पैर फिसल गया और राप्ती नदी में लापता हो गई। सूचना पर पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश कर रही है। सोनवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव की 11 वर्षीय अंशिका मिश्र पुत्री पंकज उर्फ रामू मिश्र लक्ष्मननगर में एक निजी इंटर कालेज में कक्षा छह की छात्रा थी। गुरुवार सुबह अन्य छात्राओं के साथ साइकिल से स्कूल जा रही थी। राप्ती नदी के किनारे से होकर नरायनपुर का रास्ता है। रास्ते पर एक जगह कीचड़ था। इसलिए साइकिल से उतर कर पैदल चलने लगी। लेकिन पैर में कीचड़ लग गया। पैर में लगे कीचड़ को धोने के लिए वह राप्ती नदी के किनारे गई और पैर धोते समय अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसले के कारण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.