श्रावस्ती, जुलाई 14 -- Shravasti News: सुलतानपुर, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के पखरौली स्थित कंपोजिट विद्यालय के गेट के बाहर मंगलवार को ई-रिक्शा की टक्कर से कक्षा-1 की छह वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। हादसे के बाद विद्यालय और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं स्कूल में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, फतेपुर गांव निवासी दिनेश कुमार प्रजापति की छह वर्षीय पुत्री अश्वनी का नामांकन महज चार दिन पहले ही विद्यालय में हुआ था। मंगलवार सुबह करीब 11:15 बजे वह किसी तरह विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर पहुंच गई। इसी दौरान सामान लादकर गुजर रहे एक ई-रिक्शा ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद विद्यालय के शिक्षक छात्रा को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सको...