श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में स्काउट एवं गाइड की जिला स्तरीय बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में स्काउट एवं गाइड गतिविधियों का प्रभावी संचालन करने और विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्काउट एवं गाइड के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में नियमित प्रशिक्षण शिविर, जागरूकता कार्यक्रम और सामुदायिक सेवा गतिविधियों के आयोजन पर जोर दिया जाए, ताकि अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं इस संगठन से जुड़ सकें। मुख्य विकास अधिकारी शाहिद अहमद ने ...