Shravasti News: सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 89.41 लाख रुपये का जीपीएफ भुगतान
श्रावस्ती, जुलाई 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने सेवा निवृत्त कर्मियों के लिए संध्या संवाद जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें जिले के एक दर्जन कर्मचारियों को जीपीएफ का भुगतान कराया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल की ओर से दिए गए निर्देश पर संबंधित विभागों ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके तहत पात्र सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कुल 89 लाख 41 हजार 612 रुपए का भुगतान कराया गया। इसका लाभ प्रकाश नारायण पाठक, राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव, प्रेम नारायण वर्मा, कौशल्या देवी, अवधेश कुमार, भगवान दीन वर्मा सहित करीब एक दर्जन पात्र कर्मचारियों को मिला। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बखरी-बहादुरपुर बाईपास सड़क निर्माण के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.