श्रावस्ती, अक्टूबर 10 -- Shravasti News: - दुर्घटना की आशंका के बाद भी विभागीय अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान श्रावस्ती,संवाददाता। गिलौला के सुविखा गांव में विगत छह माह से घर के बाहर मार्ग के ऊपर लटकते पोल व तार के सहारे विद्युत आपूर्ति दी रही है। इसकी शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम को प्रार्थनापत्र देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।डीएम अन्नपूर्णा गर्ग को भेजे पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि गांव निवासी शिवकांत मिश्र के घर के सामने लगा विद्युत पोल करीब छह माह से टूटकर राधेश्याम तिवारी के घर से लोकनाथ तिवारी के घर तक लटक रहा है। इससे विद्युत तार भी इंटरलॉकिंग से मात्र कुछ ही ऊंचाई पर झूल रहा है। ऐसे में गली से गुजरने वाले लोग कभी भी हादसे का शिकार हो सकते है। विगत दिनों आई आंधी पानी से समस्य...