Shravasti News: सीरिनिया मोड़-भचकाही मार्ग बदहाल, आठ माह में ही उखड़ी सड़क
श्रावस्ती, अगस्त 27 -- Shravasti News: श्रावस्ती। विकास खण्ड सिरसिया क्षेत्र के सीरिनिया मोड़ से भचकाही गांव को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क इन दिनों जर्जर एवं बदहाल स्थिति में पहुंच गई है। सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा कराया गया था। ग्रामीणों के मुताबिक सड़क बने अभी करीब आठ महीने ही हुए हैं, लेकिन जगह-जगह गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। फरवरी माह में सड़क का मरम्मत कार्य कराया गया था, लेकिन मरम्मत के नाम पर महज खानापूर्ति की गई। मरम्मत के कुछ समय बाद ही सड़क फिर से खराब हो गई। इससे सड़क निर्माण एवं मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। यह मार्ग क्षेत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। सीरिनिया मोड़ से भचकाही गांव को जोड़ने वाली यह सड़क तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय, ब्लॉक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.