श्रावस्ती, अक्टूबर 15 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सीमावर्ती गांवों की तस्वीर बदलने व सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जमुनहा क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों की 13 महिलाओं से डीएम ने मुलाकात की। इस दौरान डीएम ने उन्हें उपहार व मिष्ठान भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में महिलाओं को महिला कल्याण विभाग सहित विभिन्न विभागों से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई, ताकि वह इनका लाभ लेकर अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें। साथ ही इन महिलाओं की ट्रेनिंग कराकर स्वयं सहायता समूह से जोड़ने के लिए उपयुक्त स्वतः रोजगार को निर्देशित किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी डा अमरनाथ यति, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण...