श्रावस्ती, अगस्त 25 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। विकास खण्ड जमुनहा के ग्राम पंचायत पटना के मजरा बीरगंज बाजार से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मल्हीपुर को जाने वाला मार्ग दुर्घटना को दावत दे रहा है। इस मार्ग पर कथरा माफी व एल बी एस इंटर कॉलेज सहित विभिन्न क्षेत्रों का संपर्क मार्ग है फिर भी कई वर्षों से यह सड़क बदहाल पड़ी है। ब्लॉक मुख्यालय जमुनहा से करीब एक किलोमीटर स्थित सीएचसी मल्हीपुर मार्ग की सड़क पूरी तरह टूटकर बिखर चुकी है। जगह-जगह बड़े बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण मरीज का एम्बुलेंस,राहगीरों, स्कूली बच्चों, वाहन चालकों तथा स्थानीय व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Shravasti News: सीएचसी मल्हीपुर के सामने कीचड़ के चलते भारी परेशानी, बीरगंज बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग पर जलभराव स्थानीय लोगों क...