Shravasti News: सियार के हमले में दो घायल
श्रावस्ती, अक्टूबर 23 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम बनकटवा निवासी अशरफ हुसैन (30) व अहमद हुसैन (15) गुरुवार को खेत में धान काट रहे थे। तभी सियार ने अचानक अहमद हुसैन पर हमला कर दिया। किशोर के चिल्लाने की आवाज सुनकर बचाने पहुंचे अशरफ हुसैन पर भी सियार ने हमला करके घायल कर दिया। लोगों के शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने सियार को भगाया इसके बाद घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.