Shravasti News: सामूहिक हवन पूजन का हुआ आयोजन
श्रावस्ती, अक्टूबर 23 -- Shravasti News: श्रावस्ती। भिनगा के खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शुक्रवार को जिला समन्वयक दधिबल सिंह की अध्यक्षता में सामूहिक हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण कर हवन किया। हवन के बाद जिला समन्वयक ने लोगों को हवन विधि की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हवन करते समय अपने हथेली की तर्जनी को हवन सामग्री से अलग रखना चाहिए। साथ ही हवन करते समय चाहे कितनी भी आवश्यक बात क्यों न हो कदापि बातचीत नहीं करनी चाहिए। इन नियमों का उल्लंघन करने से हवन का फल नष्ट हो जाता है। इसके बाद लोगों ने माता गायत्री की आरती कर परिवार की सुख शांति का वरदान मांगा। इस मौके पर रमन कुमार, महेश मिश्रा, आलोक कुमार, नंद किशोर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.