Shravasti News: सामूहिक हवन का हुआ आयोजन
श्रावस्ती, अक्टूबर 17 -- Shravasti News: श्रावस्ती। भिनगा के खलवा बाजार स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार को सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। जिला समन्वयक दधिबल सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए हवन में आहुतियों को प्रज्ज्वलित किया। इस दौरान दधिबल सिंह ने कहा कि हम सभी को चाहिए कि हवन को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं। इससे वातावरण में फैली असुद्धियों को दूर करने में मदद मिलेगी। साथ ही हम आध्यात्म की ओर अग्रसर होंगे। आध्यात्म में लिप्त व्यक्ति के मन में न तो कभी नकारात्मक विचार पनपेंगे और न ही नकारात्मक शक्तियों से वह प्रभावित होंगे। इस मौके पर सालिकराम वर्मा, मंगलेश्वर, कामिनी, नीलम, बृजेश सोनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.