Shravasti News: साइबर जागरूकता की दी गई जानकारी
श्रावस्ती, जुलाई 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान चौपाल, संवाद एवं जनसंपर्क कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, कानूनी अधिकारों एवं सहायता हेतु जानकारी दी गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, फर्जी वेबसाइट एवं संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने की सलाह दी गई। साथ ही ओटीपी, बैंकिंग विवरण एवं अन्य गोपनीय जानकारियां किसी से साझा न करने, मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने तथा किसी भी साइबर ठगी के दौरान साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- जागरूकता से साइबर अपराध से होगा बचाव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.