Shravasti News: साइबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने किया जागरूक
श्रावस्ती, नवम्बर 4 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने और आमजन को ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाने के लिए श्रावस्ती पुलिस लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में बुधवार को साइबर क्राइम थाना की टीम ने नवीन मंडी खरगौरा भिनगा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध और साइबर उत्पीड़न से बचाव के तरीके बताए गए। पुलिस टीम ने लोगों को सचेत किया कि किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड, आधार और पैन कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.