Shravasti News: सांप पकड़ने गए स्नेक मास्टर को जहरीले कोबरा ने डसा
श्रावस्ती, अक्टूबर 25 -- Shravasti News: हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती इकौना,संवाददाता। सांप पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ने वाले एक स्नेक मास्टर को शनिवार को जहरीले कोबरा ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया।इकौना थाना क्षेत्र के सेमगढ़ा गांव के पासी पुरवा निवासी 40 वर्षीय जोगी राम पुत्र राजित राम शनिवार को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सेमरी चौराहे के पास सांप पकड़ने गए थे। सांप पकड़ने के बाद वह उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए नदी के बांध की ओर ले गए थे।जहरीले कोबरा सांप को छोड़ते समय उन्हें डस लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों की मदद से उन्हें निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया है।घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.