श्रावस्ती, नवम्बर 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती। सिरसिया थाना क्षेत्र के संतलिया गांव में सोमवार दोपहर सांप के काटने से एक 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। संतलिया गांव निवासी राम मनोहर (38) पुत्र महादेव को सोमवार दोपहर सांप ने काट लिया। सांप के काटने के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में भुजंगा के पास ही उसकी मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...