Shravasti News: सांड के हमले में महिला समेत दो घायल, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर
श्रावस्ती, नवम्बर 22 -- Shravasti News: रतनापुर,संवाददाता। सोनवा थाना क्षेत्र के महतवपुरवा गांव में शनिवार शाम एक आवारा सांड ने हमला कर महिला समेत दो लोगों को घायल कर दिया। महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। महतवपुरवा निवासी कलावती (45) पत्नी राजेंद्र कुमार शनिवार शाम घर से शौच के लिए निकली थीं। गांव के पश्चिम तरफ जाते समय रास्ते में अचानक एक सांड ने उन पर हमला कर दिया और उठाकर पटक दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें जिला अस्पताल बहराइच ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। इसके बाद सांड ने गांव के ही तोताराम (21) पुत्र प्रहलाद पर हमला कर दिया। वह खेत देखकर घर लौट रहे थे। घायल तोताराम का उपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.