श्रावस्ती, नवम्बर 5 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के सिटकहना गांव निवासी 22 वर्षीय सर्वेश कुमार 13 अक्टूबर को पत्नी को लेने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव स्थित ससुराल गया था। इसके बाद से वह लापता है। वृद्ध मां जमुनी ने ससुराल पक्ष पर बेटे के साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। आरोपों में ससुर, सास और साले समेत अन्य लोग शामिल हैं। परिजनों के मुताबिक उल्टहवा के पास युवक का एक जूता मिला, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। मां का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे थे। उन्होंने एसपी राहुल भाटी को प्रार्थना पत्र देकर बेटे की सकुशल बरामदगी और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...