Shravasti News: सम्पूर्ण समाधान दिवस में तीनों तहसीलों में 44 शिकायतें, 7 का हुआ निस्तारण
श्रावस्ती, नवम्बर 7 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इकौना तहसील में कुल 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को समयसीमा के भीतर निस्तारित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर निष्पक्षता से निस्तारण सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि पुलिस विभाग से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.