श्रावस्ती, अक्टूबर 10 -- Shravasti News: श्रावस्ती। शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने मल्हीपुर समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। जिलाधिकारी ने कहा कि समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से सुनकर त्वरित निस्तारण की कार्यवाही करें तथा फरियादियों के साथ नम्र व्यवहार भी किया जाय। एसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि शिकायतकर्ता की ओर से प्राप्त शिकायत का संज्ञान लेकर तुरंत मौके पर जाकर प्रकरण की जांच कर कार्यवाही करें और उसकी शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता को फोन आदि के माध्यम से सूचित भी करें। इस मौके पर उप जिलाधिकारी जमुनहा रवि प्रताप सिंह, थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल सहित फरियादी मौजू...