Shravasti News: सफाईकर्मी के न होने से ग्रामीणों ने खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी
श्रावस्ती, जुलाई 10 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता।साफ-सफाई की व्यवस्था न किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश है। कई बार ग्राम प्रधान और ब्लाक स्तर के अधिकारियों से शिकायत के बाद जब सुनवाई नहीं हुई तो ग्रामीण खुद हाथ में फावड़ा लेकर सफाई कार्य करने लगे। ग्रामीणों ने नालियों की सफाई की। गांव की नालियां बजबजा रही और गांव में जगह-जगह कूड़े का अंबार लगा हुआ है। जनपद के विकास खण्ड हरिहरपुर रानी की ग्राम पंचायत जानकी नगर के मजरा सुकैया गांव में सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि महीनों से गांव की नालियां जाम हैं जिससे दूषित पानी सड़कों पर जमा रहता है। नालियों के दोनों ओर कचरा और झाड़ियां उग आने से स्थिति और भी गंभीर हो गई है।ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.