Shravasti News: सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम गंभीर रूप से घायल
श्रावस्ती, अगस्त 16 -- Shravasti News: श्रावस्ती। गोण्डा जिले के खरगूपुर थाना क्षेत्र के विशुनापुर बाजार निवासी एक महिला अपने पांच वर्षीय बेटे मोहम्मद अकमल का इलाज कराने बाइक से इकौना बाजार आ रही थी। इसी दौरान इकौना-धनुही मार्ग पर अचानक महिला का नकाब बाइक में फंस गया जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। जिससे पांच वर्षीय मासूम मोहम्मद अकमल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत एक निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया चिकित्सक ने बच्चे का प्राथमिक उपचार हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.