Shravasti News: सड़क न बनने से नाराज, तिरंगा लेकर पानी टंकी पर चढ़ा युवक
श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती। जमुनहा तहसील स्थित ग्राम पंचायत शिकारी चौड़ा में सड़क निर्माण न होने से नाराज एक युवक ने हाथों में तिरंगा लेकर गांव की पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध किया। पानी टंकी पर युवक के चढ़ने की घटना से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही टंकी के ऊपर राष्ट्रीय ध्वज के साथ युवक को देखा गया इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी स्थानीय थाना मल्हीपुर पुलिस और तहसील प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल और तहसील स्तर के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों और पुलिस के समझाने पर युवक नीचे उतारा ।नीचे उतरने के बाद जब अधिकारियों ने युवक से बात की तो उसने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से सड़क नहीं बनने की वजह से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.