Shravasti News: सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन घायल, एक ने तोड़ा दम
श्रावस्ती, अक्टूबर 16 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। चार अलग अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें एक युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। वहीं दो लोगों को जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। कोतवाली भिनगा की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा के पटना गांव निवासी समीर अली व बलेसर गुरुवार की देर शाम बाइक से इटवरिया चौराहे की ओर जा रहे थे। रास्ते में चौराहे से लगभग 500 मीटर पहले सड़क पर अचानक कोई जानवर आ गया। इससे बचने के लिए बलेसर ने बाइक को बाईं ओर मोड़ दिया। आगे पटरी से सड़क तक पड़ी लकड़ी में बाइक टकरा गई। इसके कारण पीछे बैठा समीर उछलकर सड़क पर गिर गया और बाइक चला रहा बलेसर भी सड़क पर गिर गया। दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया गया। लेकिन समीर की हालत नाजुक देख मेडिकल कालेज बहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.