श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जमुनहा तहसील व ब्लॉक मुख्यालय सहित क्षेत्र के गांव को जिला मुख्यालय भिनगा से जोड़ने वाली सड़कों का हाल बेहाल है। लेकिन लोग इन्ही सड़कों पर आने जाने के लिए मजबूर हैं। जमुनहा ब्लाक कार्यालय के सामने ही सड़क गड्ढे में तब्दील है। वहीं कानीबोझी भिनगा बाया परसा मार्ग की हालत काफी जर्जर है। इस मार्ग पर वाहन तो दूर पैदल चलना भी दूभर है। लगातार मांग के बाद भी समस्या का समाधान न होने से क्षेत्र में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। जमुनहा कानीबोझी वाया भिनगा मार्ग की दशा किसी से छिपी नहीं है। क्षेत्र को मुख्यालय से जोड़ने वाली यह सड़क आवागमन में प्रमुख भूमिका निभाती है लेकिन इसकी हालत विगत कई वर्षों से खस्ताहाल है। जिसकी मरम्मत न कराए जाने के कारण इस पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी दूभर है। जो ...