Shravasti News: संदिग्ध हालात में तालाब में मिला मां-बेटी का शव, रात दो बजे से बेटी के साथ लापता थी महिला
श्रावस्ती, सितम्बर 1 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत इमलिया करनपुर में सोमवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के पास स्थित तालाब में एक महिला और उसकी पांच माह की बेटी का शव उतराता मिला। दोनों रविवार देर रात करीब दो बजे से घर से लापता थीं। परिजन रात से ही उनकी तलाश में जुटे हुए थे। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। इमलिया करनपुर निवासी सबीना (31) रविवार रात करीब दो बजे अपनी पांच माह की बेटी साफिया को साथ लेकर घर से कहीं चली गई थीं। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। सोमवार दोपहर करीब दो बजे गांव के पास स्थित तालाब में मां-बेटी के शव उतराते दिखाई दिए। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- Shravasti N...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.