श्रावस्ती, सितम्बर 5 -- Shravasti News: श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटना खरगौरा निवासी एक किशोर का शव शनिवार की सुबह संदिग्ध हालात में उसके कमरे में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर जांच की और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली भिनगा क्षेत्र के ग्राम पटना खरगौरा निवासी अजय कुमार कश्यप (17) पुत्र संगम लाल कश्यप शुक्रवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठे ते परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो चुकी थी। अजय को मृत देख परिजनों में चीख-पुकार मच गया। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने जांच की। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। सीओ भरत पासवान ने बताय...