Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, खिड़की तोड़कर निकाला गया शव
श्रावस्ती, अक्टूबर 29 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। कोतवाली भिनगा के भिनगा कस्बे के हनुमानगढ़ी में गुरुवार सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद कमरे की खिड़की तोड़कर विवाहिता को बाहर निकाला गया और जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना इकौना क्षेत्र के कस्बा इकौना के पटेल नगर निवासी रोज अली ने अपनी पुत्री रुकसार बानो उर्फ मुस्कान (20) का निकाह करीब डेढ़ वर्ष पूर्व भिनगा के हनुमानगढ़ी निवासी शोएब के साथ किया था। गुरुवार सुबह मुस्कान कमरे में गई थी। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर परिजनों ने खिड़की तोड़कर उसे बाहर निकाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए।विवाहिता की मौत की सूचना मिलने पर भिनगा कोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.