Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव
श्रावस्ती, जुलाई 29 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। भिनगा थाना क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता के मजरा धोबियनपुरवा परसौरा निवासी एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर में ही फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली भिनगा की पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नौबस्ता के मजरा धोबियनपुरवा परसौरा निवासी शाहबानो उर्फ ननकई बानो (20) का निकाह नौ माह पूर्व अरमान पुत्र हबीब से हुआ था। एक माह पूर्व अरमान मेहनत मजदूरी करने मुंबई चला गया था। ननकई घर पर अपनी सास जैतूना व ससुर हबीब के साथ रहती थी। मंगलवार रात वह खाना खाकर अपने कमरे में सोई थी। यह भी पढ़ें- Sambhal News: घर में फांसी लगाकर विवाहिता ने दी जान बुधवार सुबह जब जैतूना जागी तो उसने देखा कि ननकई बानो का शव उसी के कमरे में फंदे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.