Shravasti News: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
श्रावस्ती, जुलाई 18 -- Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती जिले के थाना क्षेत्र सोनवा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरावां हरगुन में शनिवार की सुबह महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शव कमरे में छत के कुंडे से गमछा के सहारे लटकता मिला। मृतका 25 वर्षीय सुषमा की शादी चार साल पहले अंकित पुत्र राम समुझ निवासी बरावां हरगुन थाना सोनवा के साथ हिन्दू रीति रिवाज के साथ हुई थी। मृतका के आठ माह की मासूम बेटी हैं। मृतका के पिता इन्द्र सेन निवासी बाबूपुरवा थाना मल्हीपुर ने बताया कि चार वर्ष पूर्व अपनी बेटी की शादी अंकित से की थी शादी के कुछ दिन बाद मेरे लड़की को मरते पीटते और मानसिक प्रताड़ना देते थे जिससे झुब्ध होकर वह अपने कमरे में गमछे से छत के छल्ले में फंसी लगा ली है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.