श्रावस्ती, जुलाई 11 -- Shravasti News: गिरंटबाजार,रतनापुर संवाददाता। दो अलग अलग थाना क्षेत्रों में शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवक फांसी के फंदे पर लटके मिले। दोनों की मौत से परिजनों में मातम छा गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हरदत्तनगर गिरन्ट थाना क्षेत्र के ग्राम ददौरा निवासी रूपेंद्र कुमार आर्या (35) पुत्र रामनरायन शुक्रवार रात खाना खाकर घर अंदर सोने गया था। वहीं उसकी बूढ़ी मां बाहर बरामदे में सोई थी। शनिवार सुबह काफी देर बीत जाने के बाद जब रूपेंद्र ने दरवाजा नही खोला तो मां के कहने पर पहुंचे पड़ोसियों ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। अंदर से आवाज न आने पर जब आसपास के लोगों ने दीवार के होल से अंदर देखा तो घर में दीवार पर रखी लकड़ी में साड़ी के फंदे के सहारे रूपेंद्र का शव लटक रहा था। यह भी पढ़ें- कमरे में...