श्रावस्ती, अक्टूबर 29 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बुधवार देर रात बौद्ध तीर्थस्थली श्रावस्ती स्थित श्रीलंका बुद्ध विहार में शानदनि रानागाना कला निकेतन श्रीलंका के सौजन्य से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर वर्षावास पूजा का समापन किया गया। बौद्ध भिक्षु श्रद्धा लोक महाथेरो ने भगवान बुद्ध के जीवन से जुड़ी घटनाओं और उनके चमत्कारों के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान श्रीलंकाई कलाकारों ने पारम्परिक नृत्य प्रस्तुत करना चाहिए। श्रद्धा लोक महाथेरो ने कहा कि बौद्ध परंपरा में वर्णित एक प्रसंग के अनुसार भगवान बुद्ध ने अपने चमत्कारों से लोगों को प्रभावित किया था। उनके शरीर से अग्नि और जल की धाराएं निकलने तथा अनेक प्रतिरूप प्रकट होने की कथा प्रचलित है। इस घटना से उनके विरोधी आश्चर्यचकित रह गए। बुद्ध के उपदेशों और उनकी शिक्षाओं से प्रभावित...