Shravasti News: श्रीराम-भरत मिलाप कार्यक्रम में चारों भाइयों का हुआ मिलन
श्रावस्ती, नवम्बर 3 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रीराम जानकी मंदिर बड़की कुट्टी कटरा में चल रही रामलीला के तहत सोमवार देर रात भरत मिलाप का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम, माता सीता, अनुज लक्ष्मण और हनुमान जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर पहुंची। प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और चारों भाइयों के मिलन का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावुक हो उठे। कार्यक्रम में भरत भगवान श्रीराम की खड़ाऊं लेकर उनके आगमन की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी बीच हनुमान जी ने भरत को प्रभु श्रीराम के आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही भरत और हनुमान जी गले मिले। इसके बाद भगवान श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के पहुंचने पर चारों भाइयों का भावपूर्ण मिलन हुआ। भाई के प्रति भाई का प्रेम की दृश्य देख कर सभी लोग भावुक हो उठे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.