Shravasti News: श्रावस्ती में अवैध पॉलीक्लिनिक पर प्रशासन का बड़ा एक्शन
श्रावस्ती, अगस्त 4 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों और पॉलीक्लिनिक के खिलाफ प्रशासन ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की।उपजिलाधिकारी (एसडीएम) इकौना और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान बीके पॉलीक्लिनिक को सील कर दिया। कार्रवाई से क्षेत्र के निजी नर्सिंग होम और पॉलीक्लिनिक संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम को पॉलीक्लिनिक में कोई पंजीकृत डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। जांच में सामने आया कि एक स्वीपर नामक व्यक्ति मरीजों का इलाज करता मिला। जब टीम ने संस्थान का पंजीकरण और अन्य वैध अभिलेख मांगे तो संचालक आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर पॉलीक्लिनिक को तत्काल सील कर दिया गया। प्रशासन ने कथित फर्जी डॉक्टर के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के आदेश भी दिए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.