श्रावस्ती, अक्टूबर 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बौद्ध स्थली श्रावस्ती भ्रमण के लिए आए श्रीलंका के दो विदेशी नागरिक को बुधवार देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से 61 वर्षीय श्रीमती चंद्र लता मल्ल शेखर और 62 वर्षीय विमल रत्ना घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया गया। विमल रत्ना की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। घटना के बारे में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों घायल श्रीलंका के निवासी बताए जा रहे हैं और श्रावस्ती में बौद्ध स्थलों के दर्शन के लिए आए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...