श्रावस्ती, अगस्त 24 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सिरसिया स्थित प्राचीन बाबा विभूतिनाथ महादेव मंदिर में सुबह तीन बजे से जलाभिषेक शुरू हो गया। वहीं श्रावस्ती के बनीनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए चंद्रभान संस्कृत शिक्षक एवं प्रशिक्षण संस्थान तेंदुआ पंडित कटरा के स्कूली छात्रों ने शोभायात्रा निकाली। सिरसिया के विभूतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए पड़ोसी जिले बलरामपुर और बहराइच तथा नेपाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक व दर्शन के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में आस्था का माहौल देखने को मिला। इस दौरान भक्तों द्वारा जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन क...