श्रावस्ती, अगस्त 17 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में स्काउट एवं गाइड के स्काउट मास्टर एवं स्काउट कैप्टन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। सोमवार को अंतिम दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में स्काउट मास्टर व स्काउट कैप्टन शैक्षिक भ्रमण पर तीर्थ क्षेत्र श्रावस्ती पहुंचे। शैक्षिक भ्रमण के दौरान स्काउट मास्टर एवं स्काउट कैप्टन ने श्रीलंका मंदिर, वर्मा मंदिर, चीन मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर, महामांकोल, बुद्ध विहार का भ्रमणकर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिला स्काउट कमिश्नर ज्योति प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि स्काउटिंग व्यक्ति में छिपे गुणों को उभारना जानता है। युवाओं के व्यक्तित्व में छिपे गुणों व नजरिया को विकसित करने के बहु आयामी कार्यक्रम स्काउटिंग के पास है, ताकि युवाओं में ...