श्रावस्ती, अगस्त 8 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। साक्षर भारत मिशन के तहत कार्य कर चुके शिक्षा प्रेरकों ने अपने बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर बीएसए आकांक्षा रावत को प्रार्थना पत्र सौंपा। शिक्षा प्रेरकों का कहना है कि सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर संबंधित ब्लॉकों में दस्तावेज जमा करने के एक माह बाद भी उनको मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। शिक्षा प्रेरकों के अनुसार वर्ष 2012-14 में ग्राम पंचायतों में उनकी नियुक्ति साक्षर भारत योजना के तहत हुई थी। भारत सरकार द्वारा 31 मार्च 2018 को साक्षर भारत मिशन को पूर्ण किए जाने के बाद उनके मानदेय का भुगतान बाकी है। हाल ही में जारी शासनादेश के तहत सभी साक्षरता कर्मियों को अपने नियुक्त विद्यालय के प्रधानाचार्य से मानदेय संबंधी सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए थे। यह भी पढ़ें- बकाया मानदे...