Shravasti News: विद्यालय से निकले छात्र को पिकअप ने रौंदा, मौत
श्रावस्ती, सितम्बर 3 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। गुरुवार को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में सड़क हादसे में एक छात्र की मौत हो गई। प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र मध्याह्न अवकाश में स्कूल से बाहर निकला था तभी तेज रप्तार पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भिनगा के ग्राम अकबरपुर निवासी गुलफाम (10) पुत्र सलीम प्राथमिक विद्यालय अकबरपुर में कक्षा पांच का छात्र था। गुरुवार को मध्याह्न अवकाश के दौरान वह विद्यालय परिसर से बाहर निकला था। इसी दौरान गांव के अंदर से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भिनगा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.