Shravasti News: विजिलेंस टीम पर अवैध वसूली के आरोप, ऑडियो वायरल
श्रावस्ती, जुलाई 23 -- Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। बिजली विभाग की विजिलेंस टीम की ओर से की जा रही छापेमारी के बीच अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। भिनगा एंटी पावर थेफ्ट थाने से जुड़े मामले में एक किसान से एफआईआर दर्ज न करने के एवज में 25 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया गया है। इस मामले से जुड़ा कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद बिजली विभाग और विजिलेंस टीम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गेहुंआ भारी निवासी अरविन्द कुमार वर्मा पुत्र तुलाराम वर्मा के वायरल ऑडियो में कथित तौर पर फोन करने वाला अपने को विजलेंस एसओ बताता है। किसान से कार्रवाई से बचाने और एफआईआर दर्ज न करने के नाम पर रुपये की मांग किए जाने की बात सामने आ रही है। आरोप है कि किसान से 25 हजार रुपये मां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.