Shravasti News: वाहन की टक्कर से सरकारी नाव और शौचालय क्षतिग्रस्त
श्रावस्ती, नवम्बर 14 -- Shravasti News: इकौना,संवाददाता। इकौना-भिनगा मार्ग पर गांव भोजपुर मोड़ के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सरकारी नाव और शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इकौना थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान अशोक सिंह का शौचालय बना है व पुरानी सरकारी नाव भोजपुर मोड़ के पास स्थित सड़क किनारे रखी हुई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने शुक्रवार देर रात शौचालय व पुरानी नाव को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे सरकारी नाव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शौचालय का दीवार टूट गई। सुबह होने पर पूर्व प्रधान व आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में सरकारी संपत्ति के साथ निजी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है। फिलहाल टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.