Shravasti News: वाहन की टक्कर में युवक की मौत
श्रावस्ती, जुलाई 9 -- Shravasti News: रतनापुर,संवाददाता। भिनगा-बहराइच फोरलेन पर बुधवार देर रात बरदेहरा मोड़ के निकट पैदल जा रहे युवक को पीछे से किसी वाहन से टक्कर मार दी। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोग जब तक उन्हें इलाज के लिए चिकित्सालय पहुंचाते तब तक उनकी मौत हो गई। सोनवा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनवा क्षेत्र के ग्राम बैभी निवासी बड़ेलाल (32) पुत्र मोहन लाल बुधवार रात बरदेहरा चौराहे से पैदल ही घर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दिया। दुर्घटना में बड़ेलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन जब तक उसे अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने शव का पंचनामा भराकर शव पोस्टमार्टम के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.