Shravasti News: वर्षों बाद भी नहीं शुरू हुई सप्लाई, ग्रामीण अब भी प्यासे
श्रावस्ती, नवम्बर 29 -- Shravasti News: जमुनहा,संवाददाता। जमुनहा क्षेत्र में सरकार की महत्वाकांक्षी स्वच्छ पेयजल योजना कागजों तक ही सीमित रह गया है। करोड़ों रुपए खर्च कर गांव-गांव में पानी की ऊंची टंकियां तो खड़ी कर दी गईं लेकिन ग्रामीणों तक अब तक एक बूंद भी पानी नहीं पहुंच सका। ग्राम पंचायत फत्तेहपुर बनगई में करीब 176.24 लाख रुपए की लागत से वर्षों पहले एक बड़ी पानी की टंकी का निर्माण कराया गया था। इससे बनगई, बांसगढी, मंतूरी, जमुनहा चौराहा, गड़ेरियन पुरवा आदि मजरों में स्वच्छ जल मिलना था। टंकी मात्र कुछ दिन ही चली और पाइप लाइन लीकेज के बाद आज तक न सप्लाई लाइन जुड़ी, न संचालन शुरू हुआ। यह भी पढ़ें- Shravasti News: स्वच्छ पेयजल योजना बनी दिखावा, करोड़ों की टंकियां बनीं शोपीस ग्रामीणों का कहना है कि यह टंकी अब सिर्फ सरकारी दिखावा बनकर रह गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.